वीर जवानों का बलिदान ही कारगिल विजय : गिरीश चंद्र 

मोहम्मद हसन पीजी कालेज में कारगिल शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि युवा,खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कारगिल में शहीद हुए वीर जवानों के साहस, बलिदान,जज्बा, हौसलों को याद करने का दिन है। उनके बलिदान से हमारा देश सुरक्षित है। हम उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हैं।

विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह (कीर्ति चक्र) ने कहा कारगिल बड़ा युद्ध था जिसमें देश के 565 जवानों ने अपने बलिदान दिए। उन सभी जवानों को आज इस मंच से हम सब नमन करते हैं। वीर जवान हमेशा अपने देश की सुरक्षा के प्रति समर्पित होने के लिए तत्पर रहता है।

अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कह कि वीर जवानों के बलिदान संघर्ष एवं कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। वीर जवानों की शहादत एक मिसाल है।

 कार्यक्रम के प्रारंभ में टीडी कॉलेज एवं मोहम्मद हसन कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को सलामी दी समारोह मे छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन भी वितरण किया गया

धन्यवाद जेएमएस ग्रुप के चेयरमैन जितेन्द्र यादव और संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ कमरूद्दीन शेख, आर.पी.सिह,डॉ जीवन यादव, डॉ के के सिंह,डॉ ममता सिंह, डॉ ज्योत्सना सिंह,डॉ नीलेश सिंह,डॉ शाहिदा परवीन,डॉ प्रेमलता गिरी,डॉ अभिषेक श्रीवास्तव,डॉ सलीम खान,डॉ अंकिता श्रीवास्तव,डॉ इलियास अहमद,संतोष सिंह,प्रवीण यादव,अंकित यादव,तकरीम फातिमा,अदिति मिश्रा,सोनम विश्वकर्मा अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां