डीएम ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश–

जौनपुर – जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ द्वारा तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होने खतौनी कक्ष में जाकर देखा कि निर्धारित रेट पर खतौनी वितरित की जा रही है कि नही। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह को निर्देश दिया कि राजस्व वादों को ससमय निस्तारित किया जाए इसके अलावा उन्हाने न्यायालय तहसीलदार का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। तहसील में आने वालो को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। जिलाधिकारी के द्वारा आम जनता से संवाद स्थापित करते हुए फीडबैक लिया और शिकायतकर्ताओं से पूछा गया कि तहसील में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क तो नहीं दिया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने लेखपाल और कानूनगों को कडे़ निर्देश दिये कि जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर तहसीलदार ,नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां