सही समय पर सीने पर मारा गया मुक्का किसी की बचा सकता है जान : डॉ. हरेंद्र देव सिंह

आप भी जानिए सी पी आर रिसासिटेशन

जौनपुर- शहर के सुविख्यात चिकीत्सालय कृष्णा हार्ट केयर, इनफर्टिलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर, द्वारा जनपद के लोगों के लिए सी.पी.आर प्रशिक्षण का आयोजन डॉ0 हरेंद्र देव सिह (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ) के द्वारा किया गया। .. . प्रशिक्षण मे शामिल ट्रेनर ने कम से कम 500 लोगों को सी.पी.आर की ट्रेनिंग दी एवं सी.पी.आर से किसी व्यक्ति की जान कैसे बचाया जाए इस संबंध में बताया।
इसके बाद डॉ0हरेंद्र देव सिंह (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ) ने कहा कि सी. पी.आर – या कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन – एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है जो तब की जाती है जब दिल धड़कना बंद कर देता है। कार्डियक अरेस्ट के बाद तत्काल सी.पी.आर से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है। एक ऐसी दुनिया जहां हृदय गति रुकने से कोई नहीं मरता। दुनिया में हर वर्ष 1 करोड़ 86 लाख लोग हृदय गति रुकने से मर जाते हैं। बड़ी संख्या. बड़ा अवसर. आपकी मदद से हम उस संख्या को शून्य पर ला सकते हैं।
कार्डियक अरेस्ट के बाद तत्काल सीपीआर से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है।
इसके बाद विश्व रक्तचाप दिवस के इस अवसर पर सी.पी.आर प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र ने इस प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए कृष्णा हार्ट केयर एवं डॉ0 हरेंद्र देव सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कृष्णा हार्ट केयर एक अस्पताल ही नहीं है जैसे इसका नाम कृष्णा है इसके नजदीक जाते ही दिल धड़कने लगता है इस तरह कृष्णा है केयर पर जो भी मरीज आता है उसका भी रुका हुआ दिल डॉ0 हरेंद्र देव सिंह द्वारा किए गए इलाज से धड़कने लगता है और डॉ0 एच डी सिंह ने कहा कि सीपीआर कोई बहुत बड़ी कंपलेक्स तकनीक नहीं है यह आप बहुत आसानी से सीख सकते हैं इसके लिए जगह-जगह पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं जिसमें आप जरूर भाग ले इससे आप दूसरे की जान बचा सकते हैं और खुद को आप गर्वामित महसूस कर सकते हैं कि आपके अंदर यह कला है जिससे आप लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं कि कैंप में आए हुए 500 लोगों में से अगर एक में भी यह प्रक्रिया अपनाकर किसी की जान बचाई तो यह कार्यक्रम सफल हो जाएगा इस कार्यक्रम का संचालन डॉ0 मधु शारदा द्वारा किया गया एवं अंत में डॉ0 रोबिन सिंह द्वारा आए हुए मुख्य अतिथि एवं सभी प्रशिक्षण के लिए आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर कृष्णा हार्ट केयर के प्रबंधक गगनेन्द्र प्रताप सिंह ,एम.आर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, फार्मा मैनेजर क्लब के अध्यक्ष देवेश गुप्ता, डॉ0 विकास सिंह (स्मार्ट डायग्नोस्टिक सेंटर) कृष्णा हार्ट केयर की डायरेक्टर सुमन सिंह, डॉ0 काशिफ ,डॉ0 प्रदीप, राय अभय सिंह पंबू सिंह एवं कृष्णा हार्ट केयर एंड ट्रॉमा सेंटर के सारे स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading
    पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य मंत्री गिरीश यादव ने किया ध्वजारोहण

    जौनपुर, 15 अगस्त- जनपद जौनपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर में…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न