
जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना की जनपदस्तरीय जिला क्रियान्वयन समिति (DLIC) की बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार कक्ष में किया गया।उक्त बैठक में जिला उद्यान अधिकारी डॉ० सीमा सिंह राणा (सचिव) द्वारा जनपद में विभाग द्वारा संचालित योजनाथें यथा-एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन योजना एवं मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जनपद के कृषकों को मशरूम यूनिट स्थापना एवं मखाना की खेती करने हेतु प्रचार-प्रसार एवं गोष्ठी से प्रोत्साहित कर ज्यादा से ज्यादा कृषकों को लाभान्वित किया जाये।तत्क्रम में सचिव जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अध्यक्ष को बताया गया कि मखाना कार्यक्रम हेतु प्रचार-प्रसार के साथ कृषक के प्रशिक्षण हेतु (बिहार) एक्सपोजर विजिट भी प्रस्तावित है। मौनपालन कार्यक्रम अन्तर्गत नये मौनपालकों को योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है। “पर ड्राप मोर काप” माइकोरीगेशन योजनान्तर्गत जिला उद्यान अधिकारी द्वारा योजना से होने वाले लाभ यथा- पानी, श्रम एवं समय की बचत तथा उत्पादन में वृद्धि की बात बताई गई एवं योजनान्तर्गत लघु सीमान्त कृषक को ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर में 90 प्रतिशत तक एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर एवं रेनगन पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी अनुमन्य है।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 अन्तर्गत प्राप्त वार्षिक कार्ययोजना के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में प्रगतिशील लाभान्वित कृषक सूर्यमणि यादव द्वारा आम के बाग में ड्रिप इरीगेशन सिस्टम सिंचाई यंत्र की स्थापना के उपरान्त होने वाले लाभ के विषय में विस्तार से बताये जाने व आम महोत्सव 2026 मे मा० मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बधाई दी गई साथ ही साथ बैठक में उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारियो को अधिक से अधिक प्रगतिशील कृषकों को अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।जिला उद्यान अधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद के 5 विकासखण्डो यथा- डोभी, रामनगर, सुईथाकला, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर ब्लाकों में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना क्रियान्वित है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि योजना में प्राप्त लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें साथ ही साथ समिति सदस्यों द्वारा उद्यान विभाग की योजनाओं में अधिक से अधिक कृषकों को जोड़ कर लाभान्वित कराया जाये। विभागीय बैठको/गोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में प्रगतिशील कृषक की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये।बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, परियोजना निदेशक, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी, डी०डी०एम० नाबार्ड, वैज्ञानिक कृषि वैज्ञानिक केन्द्र, बक्शा एवं अमहित, जिला कृषि अधिकारी, आदि अधिकारीगण एवं प्रगतिशील कृषक एवं विभागीय कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें।


