कोविड काल में सेवा देने वालों ने जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन


मामला जान की परवाह न करते हुये कोविड में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के जारी आदेश का
पीड़ितों ने कहा— जिलाधिकारी ने सेवा समाप्त न होने एवं कहीं समायोजित करने का दिया आश्वासन
जौनपुर। कोविड—19 कर्मचारियों का सेवा विस्तार एवं एनएचएम में समायोजन को लेकर सम्बन्धित लोगों ने सी०एम०ओ० ऑफ़िस से पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि सीएमओ द्वारा आदेश जारी करके कहा गया कि 31 जुलाई को आपकी सेवा समाप्त कर दी जायेगी जिस पर जिला प्रशासन की तरफ से आश्वासन मिला कि आप लोगों को निकाला नहीं जायेगा। साथ ही कहीं न कहीं समायोजन किया जायेगा। इसके पहले पीड़ित बीएसएल लैब—2, एल—1, एल—2, 2 एनएमएस, 5 ओ०टी० टेक्निशयन, 27 डाटा इण्ट्री आपरेटर सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित हुये। यहां से सभी लोग हाथों में मांगों से सम्बन्धित तख्ती लिये पैदल मार्च निकाले जो सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिला प्रशासन को पत्रक सौंपते हुये उपरोक्त लोगों ने कहा कि कोविड—19 जैसे महामारी के दौरान जिले स्तर पर स्वास्थ्य विभाग में कार्य हेतु आउटसोर्स के माध्यम से बीएसएल लैब—2, एल—1, एल—2 कोविड चिकित्सालय, जनपद के सभी प्रखण्ड, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में एनएमएस, ओ० टी० टेक्निशियन और डाटा इण्ट्री आपरेटर, कोविड—19 के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग में कई कार्यक्रमों में कार्य किया जा रहा है। गत दिवस सीएमओ कार्यालय से एक आदेश जारी हुआ कि 31 जुलाई को हम लोगों की सेवा समाप्त कर दी जायेगी जिस पर अब हम लोगों के समक्ष भारी संकट उत्पन्न नजर आने लगा है। पत्रक लेते हुये जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ ने कहा कि आप लोगों की सेवा समाप्त नहीं होगी। शीघ्र ही कहीं न कहीं सभी लोगों को समायोजित कर दिया जायेगा। इस अवसर पर दीपक सिंह, राहुल कुमार, शुभम पाल, देवी प्रसाद, चन्दन सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां