शहीद उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज मनोरंजन एवं टाइम पास का बना अड्डा


सिद्दीकपुर, जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारी शिथिल एवं अकर्मण्य देखे जा रहे हैं। मरीजों को देखने—दिखाने के समय यहां के चिकित्सक विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के साथ मनोरंजन में मशगूल रहते हैं। दूर—दराज से आकर मरीजों को घंटों प्रतीक्षा करना पड़ता है। लोगों की मानें तो सरकार की मंशानुरूप बने मेडिकल कॉलेज में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। फिर हो भी क्यों न? जब कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टाफ आदि सिर्फ अपने हॉस्पिटल पर केंद्रित रहते हैं।

कैसे एवं कितने मरीजों से लाभ मिलेगा, बस उसी ख्याली चौसर खेलने में लगे रहते हैं। बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज में जिला चिकित्सालय की भांति ही मरीजों का तांता लगा रहता है परन्तु उनका सही उपचार नहीं हो पा रहा है। जब मरीजों को देखने का समय रहता है तो चिकित्सक अपने जूनियरों एवं विद्यार्थियों के साथ पार्टी में शामिल होते हैं। पर्चा बनवाने के लिए लम्बी लाइन रहती है परन्तु कर्मचारी अपने में मस्त दिखाई देते हैं। कुल मिलाकर अनुशासन से परे दिखता है उक्त मेडिकल कॉलेज। यदि यही स्थिति रही तो यह मेडिकल कॉलेज आने वाले समय में समाज को कैसे चिकित्सकों को देगा। ऐसे मतें मरीजों को लाभ कैसे मिलेगा, यह चिन्ता का विषय बना हुआ है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न