अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में हो रहे अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज आदि समस्याओं को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गौराबादशाहपुर इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विगत 20 दिनों से नगर में बिजली की समस्या बनी हुई है। बार-बार फाल्ट,  ट्रिपिंग, लो वोल्टेज, रोस्टिंग के नाम पर हो रही अघोषित विद्युत कटौती के कारण सभी व्यवसायिक सहित अन्य कार्य ठप हो गये हैं जिससे व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इसके अलावा लाइट न रहने से पानी की समस्या, बच्चों की पढ़ाई और लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। इसी क्रम में महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने मांग किया कि अविलम्ब संबंधित विभाग को व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देशित किया जाय, अन्यथा व्यापारी वर्ग सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। संबंधित अधिकारी ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष संजय साहू, सर्वेश अग्रहरि, अजीत सोनकर, पप्पू चौरसिया, युवा अध्यक्ष प्रियांशु साहू, तनसीत शानू, संतोष कुमार, धर्मेंद्र साहू, नदीम अहमद, राजू अंसारी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला युवा अध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा महामंत्री अमिताश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल, नगर महामंत्री योगेश साहू, रवि अग्रहरि, धर्मेंद्र सिंह, मनीष देव, अनिल हरलालका, राजेंद्र स्वर्णकार, शाहिद सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।
006

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां