शहर मे अवैध रूप से संचालित प्रदर्शनी का विरोध करते हुए पत्रकार समाज ने दिया ज्ञापन, ए डी एम ने जांच के लिए बनी कमेटी

जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर स्थित बीआरपी इन्टर कालेज के विवादित खेल के मैदान पर विगत लगभग एक माह से चल रही प्रदर्शनी का विरोध अब व्यव्स्था और असुरक्षा तथा सरकारी राजस्वी की चोरी के मुद्दे को लेकर मीडिया के लोग विरोध में आ गये है। अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र देते हुए मांग किया है कि शहर के बीआरपी कॉलेज के मैदान में चल रही प्रदर्शनी के सभी पहलुओ की जांच कराते हुए प्रदर्शनी संचालक के विरूद्ध विधिक कार्यवाई किया जाये। हलांकि पत्रकार जनों की मांग पर एडीएम वित्त ने जांच का आदेश देते हुए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बना दिया है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सम्मिट करेगी।


एडीएम वित्त को दिए गये मांग पत्र में शिकायत की गई है कि प्रदर्शनी संचालक द्वारा टिकट पर मुल्य प्रिंट नहीं कराया है मनमाना धन की वसूली कर रहा है साथ ही सरकारी राजस्व टैक्स की खुली चोरी कर रहा है। इसके अलांवा जो झूला चला रहा है उसको किसी भी अधिकृत इंजीनियर पी डब्लू डी यांत्रिक आजमगढ से उसकी तकनीकी फिटनेस नहीं ली गई है। इसके अलांवा इस प्रदर्शनी के अन्दर हर एक सामान तीन गुने अधिक मूल्य पर बेधड़क बेचते हुए जनपद की आवाम का खुलेआम शोषण किया जा रहा है।
इतना ही नहीं किसी तरह की दैवीय आपदा की दशा में इस प्रदर्शनी के संचालक द्वारा सुरक्षा का कोई बेहतर प्रबंध नहीं किया गया। इस तरह प्रदर्शनी संचालन के लिए शासन द्वारा बनाये गए अन्य तमाम नियमों की खुली अवहेलना की जा रही है। जनपद के चन्द दलालो के सह पर जौनपुर की आवाम को संकट के मुँह में पहुंचाने की हर चन्द कोशिश जारी है।
मानक के विपरीत चल रही इस प्रदर्शनी के स्वीकृत और अन्य मुद्दो की शिकायत आई जी आर एस के जरिए मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी भेजा गया है। यहां बता दे जिस मैदान पर प्रदर्शनी चल रही है वह विवादित है और उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय में मामला विचाराधीन है इतना ही नहीं अभी अप्रैल माह में एसडीएम सदर ने मैदान की नवैयत न बदलने का स्थगन आदेश भी किया है लेकिन बीआरपी इन्टर कालेज के प्रबंधक ने स्थगन आदेश की अवहेलना करते हुए विवादित भूमि पर प्रदर्शनी लगवा कर धनोपार्जन कर रहे है जो न्यायालय के आदेश की शख्त अवहेलना है। पत्रकारो की इस जंग में बड़ी तादाद में पत्रकार शामिल हो रहे है अगर इस प्रदर्शनी पर रोक न लगी तो पत्रकार कलम छोड़कर सड़क पर आने को मजबूर होगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां