मण्डल रेल प्रबंधक ने किया स्टेशन का निरीक्षण,

जौनपुर- वाराणसी रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने स्व चालित निरीक्षण यान से गुरूवार को औड़िहार- जौनपुर रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण कर रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, यात्री सुख सुविधाओं एवं विकास कार्यो की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विण्डो ट्रेलिंग के दौरान डोभी रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पैनल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, पैदल उपरिगामी पुल, वाटर बूथ, खान-पान स्टाल, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्ग, साफ-सफाई तथा रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने संरक्षा से जुड़े रिले रूम,आई पी एस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग, चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका, निरस्तीकरण काउन्टर एवं रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उनके साथ वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (समान्य) पंकज केशवानी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेन्द्र पाल, सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंन) हीरा लाल, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।


मंडल रेल प्रबंधक अपने विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान औड़िहार- जौनपुर रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा, क्रमिक अनुरक्षण कार्यों ,यात्री सुविधाओं, टिकट काउंटर, स्टेशन की साफ-सफाई , पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के पुनश्चर्या प्रशिक्षण समेत सक्षमता प्रमाण पत्र एवं पी एम ई प्रमाण पत्रों की जाँच की तथा अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त रेल खण्ड के रेल पथ, रेल बैलास्ट, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट, काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी रहे हैं। विन्डो निरीक्षण के दौरान उन्होंने केराकत तथा मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशनों का भी गहन निरीक्षण किया और स्टेशन पैनल, प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, पैदल उपरिगामी पुल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्ग, साफ- सफाई तथा रख- रखाव आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने संरक्षा से जुड़े रिले रूम, आई पी एस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग, चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका, निरस्तीकरण काउन्टर एवं रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां