जिला जज ने थानाध्यक्ष की हत्या में 09आरोपियों को आजीवन कारावास व आर्थिक दंड की सुनाई सजा

जौनपुर—– जिला एव सत्र न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल की अदालत ने 39 साल पहले गिरफ्तारी के विरोध में हमला कर थानाध्यक्ष सुरेरी की हत्या करने के 09 आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास के साथ ही 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी दिया है।
अभियोजन के अनुसार, उप निरीक्षक बब्बन सिंह ने सुरेरी थाने में अभियोग दर्ज कराया था कि 18 दिसंबर 1985 को वह थानाध्यक्ष सुरेरी अमरनाथ भारती, उप निरीक्षक साहब लाल राय, कांस्टेबल हरिकेश व झुल्लन प्रसाद के साथ सुरेरी के पुरवा मोदक गांव में सुबह पहुंचे। बता दे की अभियुक्त बलिराम उर्फ बल्लर सिंह को जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार कर जब वे थाने की ओर लौट रहे थे, तभी सुख नंदन के खेत के समीप गांव के शोभनाथ, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, उत्तम, श्रीराम, नान्हक, सुखऊ, दुखंदर, मानिकचंद, चानिका, मोहन, रज्जब, नबीउल्ला, जल्ला और 50 अज्ञात लोगों ने कट्टा, बल्लम, लाठी, डंडा, ईंट और पत्थर से पुलिस टीम पर धावा बोल दिया।
आरोप लगा था की शोभनाथ ने थानाध्यक्ष अमरनाथ भारती को पीछे से बल्लम से मारा, जिससे वे गिर पड़े, इसके बाद बलिराम उर्फ बल्लर ने उनके सीने पर चढ़कर ईंट से कुच-कुच कर उनकी हत्या कर दी। हमले में पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई, जिसमें बब्बन सिंह, झुल्लन प्रसाद और हरिकेश घायल हो गए। बलिराम ने थानाध्यक्ष की पिस्टल व कारतूस भी छीन लिए। इस वारदात में सुखनंदन की जान चली गई थी।
26 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिला शासकीय अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय द्वारा परीक्षित गवाहों के बयान और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने अभियुक्त मानिकचंद, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, उत्तम, श्री राम, मोहन, नबीउल्ला, रज्जब और लल्ला को भा0 दं0 संहिता की धारा 302/149 के अंतर्गत आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान सुखऊ, दुखंदर और हीरालाल की मृत्यु हो जाने से उनके खिलाफ मुकदमा अबेट कर दिया गया। शेष आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिया गया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न