हजारों कांवरियों ने श्री गौरीशंकर मन्दिर में किया जलाभिषेक


सुजानगंज, जौनपुर। श्री गौरीशंकर मन्दिर परिसर में शुक्रवार को हजारों की संख्या में कांवरियों ने जलाभिषेक किया। प्रयागराज से पैदल ही जल लेकर आए कांवरिया ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। रास्ते भर दर्जनों स्थान पर भंडारा, मेडिकल शिविर समेत अन्य राहत शिविर आयोजित किया गया। शिवरात्रि को देखते हुए कांवरिया के साथ साथ अन्य श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कांवरियों को संभालने में प्रशासन के पसीने छूट गए हालांकि कोई हताहत की खबर नहीं आयी है।

गुरुवार देर शाम पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने श्री गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कांवरियों के लिए प्रशासन कोई भी उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं करा पाया। पेयजल की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। मन्दिर के प्रबन्धक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि रात से ही कांवरियों का भारी जमावड़ा यहां लगा है। रात को मन्दिर जल्दी खोल दिया गया था जिससे दर्शन आसानी से किया जा सके। पूरे परिसर में साफ सफाई कराया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण को देखते हुए फायर ब्रिगेड, पीएसी बल, एलआईयू, महिला पुलिस सहित करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस मौजूद रही। वहीं सफ़ाई व्यवस्था के लिए सफ़ाईकर्मियों को लेकर सहायक विकास अधिकारी के साथ कई ग्राम पंचायत अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां