भारत विकास परिषद ने गौ पूजन के साथ संस्कृति सप्ताह का किया शुभारंभ


जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा सेवा एव संस्कृति सप्ताह के प्रथम कार्यक्रम में गौशाला परिसर में गौ पूजन कर गुड़ चारा खिलाकर समाज के कल्याण की कामना की।
सर्वप्रथम अध्यक्ष दिलीप जायसवाल निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू सचिव सतेंद्र अग्रहरी द्वारा नंदी बैल एव गौ माता की विधिवत पूजन अर्चन कर गुड़ खिलाकर समाज के कल्याण की कामना की।
शाखा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा की परिषद द्वारा सावन के पवित्र माह में पूरे देश में सेवा एव संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसके अंतर्गत सेवा संस्कृति से जुड़े तमाम कार्यक्रम किये जाते है इसी के अंतर्गत आज भगवान शिव को प्रिय नंदी जी और गौ माता की पूजा के साथ सप्ताह की शुरुवात की गई हैं ।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि गौ सेवा करना बहुत ही सौभाग्य की बात है।प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू ने कहा की गौ माता के चरण जहा पड़ते हैं वह स्थान पवित्र हो जाता है।गौ पूजन का विधान शास्त्रों में भी उल्लेखित है।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र निगम, सह कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, आशुतोष पाठक, दीपक केशरी, ध्रुव जायसवाल, संस्कृति साहू, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सचिव सतेंद्र अग्रहरी ने किया। आभार प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू ने व्यक्त किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां