शहीद कभी नहीं मरता, वह अमर हो जाता है: जगदीश राय


जिलाजीत यादव के शहादत दिवस पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
सिरकोनी, जौनपुर। देश के लिए जान देने वाला कभी नहीं मरता है। वह शहीद बनकर अमर हो जाता है। यह बातें सोमवार को सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के इजरी गांव शहीद जिलाजीत यादव के शहादत दिवस पर बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान जफराबाद विधायक जगदीश राय ने कही। साथ ही आगे कहा कि 12 अगस्त के दिन आजादी के लड़ाई के बाद एक जांबाज युवक के शहादत का दिन बन गया। शहीद के लिए जो हम लोगों ने किया, वह तो हुआ है। शहीदों के लिए अभी और कुछ होना चाहिए। इसी क्रम में पूर्व सांसद व केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि हमें शहीद परिवार के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। शहीद ही हमें और हमारे देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, डॉ अवधनाथ पाल, रत्नाकर चौबे, अशोक यादव, फौजी अनिल यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। इसके पहले कार्यक्रम के शुरूआत में शहीद की पत्नी पूनम यादव, पुत्र जीवांश यादव, मां उर्मिला यादव ने जब जिलाजीत के मूर्ति पर माल्यार्पण किया तब पूरा माहौल भावुकता से भर गया। अन्य अतिथियों व गणमान्य लोगों ने शहीद की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके नमन किया। सेना के रिटायर्ड जवानों की टीम ने भी जिलाजीत की मूर्ति पर विशेष परेड करके नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्दलाल यादव एवं संचालन राजेन्द्र यादव टाइगर ने किया। इस दौरान पर सरस्वती निकेतन इण्टर कालेज के बच्चों ने रैली निकालकर शहीद को श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर अमर बहादुर यादव, अशोक यादव, पोल्हन मौर्य सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

——

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह