विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर लगाई दौड़कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की कराई शुरुआत


नोडल अधिकारी प्रो. मनोज के साथ विद्यार्थियों ने गाया तिरंगा गीत
जौनपुर – वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा… गीत गाया। विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ के पहले सरस्वती सदन के सामने लगे 100 फीट की ऊँचाई पर तिरंगे को कुलपति ने फरहाया. कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अधिकारियों, शिक्षकों के साथ तिरंगा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.


कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि हमारे देश ने स्वतंत्रता प्राप्त करने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना किया है हमें गर्व है कि हम एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे है. हर घर तिरंगा अभियान हमें हमारे राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक है.


परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है. हमारा राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण ही इसकी चमक को बरकरार रख पायेगा. उन्होंने तिरंगा दौड़ को एकता और अखंडता का उत्सव बताया. डॉ. अवधेश मौर्य के नेतृत्व में विद्यार्थी मुख्य द्वार से एकलव्य स्टेडियम तक तिरंगा लेकर दौड़ें. तिरंगा दौड़ में शामिल विद्यार्थी भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगाते रहे. हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी डॉ मनोज मिश्र ने तिरंगा गीत गाकर जोश भर दिया. उन्होंने बताया कि बुधवार को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.


इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो अविनाश पाथर्डीकर,उप कुलसचिव गण अमृतलाल, दीपक कुमार सिंह, प्रो. सौरभ पाल, प्रो प्रदीप कुमार, प्रो अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रमोद कुमार यादव,डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. रसिकेश, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. शशिकांत यादव, प्रियंका जायसवाल, डॉ. अमित वत्स, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. पी.के. कौशिक, रजनीश सिंह,डॉ राजेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां