जौनपुर – हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सीईं तेजा सीलम ,अध्यापक/अध्यापिकाओं के द्वारा मोटर साइकिल/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया

तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए रैली में सम्मिलित हुए

तिरंगा यात्रा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शाहीपुल, चहारसू चौराहा, सद्भावना पुल, जेसीज चौराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुँची। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, पी0डी0 कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारियों व जनपद के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने मोटर साइकिल/स्कूटी पर तिरंगा लगाकर हेलमेट के साथ यातायात नियमों का पालन करते हुए बाइक रैली निकाली गयी। रैली के दौरान हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, इंकलाब जिन्दाबाद और भारत माता की जयकारा लगाये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के आहवाहन पर राष्ट्रीय पर्व जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरगां एक महत्वपूर्ण अभियान है, सभी लोगो को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का अच्छा माध्यम है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से भी अपील की है कि अपने घर पर तिरंगा लगाते हुए उसकी सेल्फी अवश्य लें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवार चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, यातायात निरीक्षक जी0डी0 शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पलिका परिषद पवन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न