ट्रेन से 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत



मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जफराबाद जंघई रेलवे मार्ग स्थित इब्राहिमपुर गांव के पास ट्रेन संख्या 04245 से तीन अज्ञात व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर 3 अज्ञात व्यक्ति संदिघ्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कट गये। परिणामस्वरूप सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। शुक्रवार रात को हुई इस घटना के बाद से मड़ियाहूं पुलिस लगातार मृतक परिजनों की तलाश करने में जुटी है। इस बाबत पूछे जाने पर जौनपुर जंक्शन के आरपीएफ प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 04245 इलाहाबाद जौनपुर पैसेंजर से ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पहनावे से लोग कयास लगा रहे है कि तीनों मृतक मजदूर थे। सूत्रों के अनुसार मृतक बिहार राज्य के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

  • Related Posts

    तेज रफ्तार वाहन ने टेलर चालक को रौंदा,मौत

    जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र इजरी गांव के पास स्थित एक ढाबे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 35 वर्षीय टेलर चालक को रौंद दिया।उसकी मौके…

    Continue reading
    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    – जौनपुर 02 जून – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा तहसील मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित…

    Continue reading

    You Missed

    तेज रफ्तार वाहन ने टेलर चालक को रौंदा,मौत

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण