एक बार फिर बिना दुल्हन फिर वापस लौटे दूल्हे

कजगाव का ऐतिहासिक कजरी मेला हुआ सम्पन्न

जफराबाद।क्षेत्र के राजेपुर पोखरा पर शनिवार को ऐतिहासिक कजरी का मेला हर्षोल्लास सम्पन्न हो गया।इस मेले में आयी बारात में हजारों लोग तथा आधा दर्जन दूल्हे शामिल हुए।


दोनो तरफ से हाथी,घोड़े,ऊंट,रथ पर सवार होकर दूल्हे गाजा बाजा, बैंड,डीजे के साथ पोखरे पर पहुंच गए।पोखरे के पश्चिमी तट पर कजगाव के दूल्हे मौजूद हो गए।वही पूर्वी तट पर राजेपुर के दूल्हे पहुंच गए।उसके बाद दोनो तरफ से एक दूसरे को गालियाँ देने का कार्यक्रम चलने लगा।दोनो पक्षों के लोग अपने दूल्हों के लिए एक दूसरे से दुल्हन मांग रहे थे।

इस भयंकर गाली व अनोखे मेले के हजारों स्त्री पुरूष व अन्य गवाह बने।महिलाओं ने शादी का गीत गाया।मेला देखने के लिए अन्य जनपद के लोग भी शामिल हुए।मेले में आयी महिलाएं जहा श्रृंगार प्रशाधन का सामान खरीदा।झूले व चरखे का आनंद लिया।

बच्चों के खिलौने खरीदे।बड़े बुजुर्गों ने गृहस्ती का सामान खरीदा।मेले में अरविन्द कुमार पटेल,छोटेलाल यादव,मानवेंद्र कुमार प्रधान,अबरार शाह,आदि ने काफी अहम योगदान दिया

।वही सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स तथा एक प्लाटून पीएसी लगायी गयी थी।थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव,इंस्पेक्टर क्राइम सजंय सिंह एस आई पवन सिंह,कुसुम,आदि लगातार चक्रमण करते रहे।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां