जीवन के 100 बसन्त देख चुकीं सावित्री जी नहीं रहींछोटकी अम्मा के नाम से जानी जाती थीं दिवंगता


खुटहन, जौनपुर। बदलते परिवेश में लम्बी आयु का जीवन घटता जा रहा है परंतु नियम, संयम और धर्म का पालन करने वाले पुराने लोग लम्बी आयु का जीवन जी रहे हैं। खुटहन क्षेत्र के दौलतपुर निवासी तथा मुम्बई के वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रकान्त दुबे की दादी सावित्री देवी का आज सुबह निधन हो गया। जीवन के 100 बसन्त देख चुकीं सावित्री देवी एक धर्म परायण एवं नियम संयम के साथ रहने वाली महिला थीं। छोटकी अम्मा के नाम से मशहूर सावित्री देवी का परिवार के साथ पूरे गांव में भी बड़ा सम्मान था। वे अपने पीछे पुत्र रामबली दुबे, जवाहर लाल दुबे, पौत्र दिवाकर दुबे, ईश नारायण दुबे, वशिष्ठ नारायण दुबे, शेष नारायण दुबे, कृष्णकांत दुबे, महेश नारायण दुबे, प्रभाकर दुबे, अरूण दुबे, सुधाकर दुबे, मनोज दुबे, सुनील दुबे, डॉ विपिन दुबे, पत्रकार रामानन्द दुबे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गयीं। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके पौत्र ईश नारायण ने दिया।


  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां