सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत का किया निरीक्षण

जौनपुर 24 अगस्त 2024 (सू0वि0)- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत का निरीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को फल वितरण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य के विषय में भी जानकारी प्राप्त किया।
चिकित्सालय में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई एवं सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। आज आए कुल 290 मरीज के सापेक्ष टीबी के रोगियों की कम जांच होने पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि ओपीडी के कुल 10% मरीजों की टीबी जांच अवश्य कराएं।


मुख्य चिकित्साधिकारी ने डीडवाना ग्राम के मुसहर बस्ती में जाकर टीकाकरण से इनकार वाले परिवारों को समझाया एवं टीका लगने के महत्व के विषय में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। मुसहर बस्ती के दो बच्चों में डायरिया के हल्के लक्षण होने पर उन्होंने तत्काल जिंक एवं ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कन्नौजिया को निर्देश दिया कि बरसात के वर्तमान समय को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतें जिससे संक्रामक बीमारियों को होने से रोका जा सके ।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कन्नौजिया एवं यूनिसेफ संस्था से डीएमसी गुरदीप कौर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान