विकास खण्ड कार्यालय बक्सा में रोजगार मेला का आयोजन 28 अगस्त को 

जौनपुर – निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र० एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के द्वारा विकास खण्ड कार्यालय परिसर बक्शा में  28 अगस्त 2024 को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 08 कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई० एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई०डी०प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल- rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
  • Related Posts

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

    सिकरारा (जौनपुर): पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता समाज सेविका लालती देवी की 23वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव बंसफ़ा में गुरुवार श्रद्धांजलि देने…

    Continue reading
    जौनपुर – डीएम के कड़े तेवर, खुटहन के हसनपुर में सरकारी जमीन पर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

    डीएम ने बार- संघ से की अपील, शिकायतों को संज्ञान में लाएं, निस्तारण की प्रक्रिया तक रखे सब्र जौनपुर 11 जून,—- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान