बीईओ ने धर्मापुर क्षेत्र के 7 परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण



कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया में बिना सूचना की अनुपस्थित मिलीं सहायक अध्यापिका का वेतन अवरूद्ध की हुई कार्यवाही
धर्मापुर, जौनपुर। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के सात परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जहां एक विद्यालय पर एक सहायक अध्यापिका बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। जानकारी के अनुसार बीईओ धर्मापुर राजेश वैश्य ने मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खलसहा निरीक्षण करने पहुचे जहां सभी शिक्षक मौजूद मिले। उसके बाद कंपोजिट विद्यालय पंचहटिया पहुंचे तो यहां सहायक अध्यापिका रेखा पाल बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं जिस पर बीईओ श्री वैश्य ने नाराजगी जताते हुए सहायक अध्यापिका रेखा पाल का एक दिन के वेतन अवरुद्ध करने की कार्यवाही किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मीरपुर, रामदासपुर नेवादा, कंपोजिट विद्यालय कादीपुर एवं प्राथमिक विद्यालय करमही, कंपोजिट स्कूल रामपुर चौकियां एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमही का निरीक्षण किया जहां सभी शिक्षक मौजूद मिले।

बीईओ ने इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यालय के कक्षा 5 के लगभग 30 प्रतिशत बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करवाने के लिये निर्देशित किया तथा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां