कृषि उद्ययमिता को बढ़ावा दे रही सरकार

जौनपुर – ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र (आरसेटी) सिद्दीकपुर में मंगलवार को प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना (एग्रीजंक्शन) के चयनित 58 लाभार्थियों को 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्रमाणपत्र वितरित किया गया।

          उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करके बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार बेरोजगार कृषि स्नातकों को स्वावलंबी बनाने के लिए एग्रीजंक्शन योजना चला रही है जिससे एक ही क्षत के नीचे किसानों को सभी कृषि निवेश उपलब्ध होने के साथ साथ उचित परामर्श भी मिलेगा जिससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ कृषि स्नातकों को रोजगार भी मिलेगा।

          अग्रणी जिला प्रबन्धक कार्यालय के गौरव कुमार ने लाभार्थियों को योजनान्तर्गत प्राप्त होने वाले ऋण के विषय मे विस्तार से जानकारी दिया। 

            वित्तीय सलाहकार कमलेश यादव ने लाभार्थियों को वेहतर उद्यम चलाने के टिप्स दिया। संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। अन्त में आभार ज्ञापन संस्थान के निदेशक उपेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

           इस मौके पर वरिष्ठ संकाय अभिषेक दूबे, संकाय श्रवण मौर्य, जगदीश गौड़ सहित प्रशिक्षित 58 लाभार्थी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां