लायन्स क्लब शाहगंज स्टार ने लगाया रक्तदान शिविर


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने रविवार को रक्तदान शिविर लगाया जो आरके हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में हुआ। शिविर में 24 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। वहीं डॉक्टरों ने रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को कोरी अफवाह बताते हुये इसे रक्तदाता के लिये पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमन्द ठहराया। संस्थाध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने बताया कि मानव सेवा के उद्देश्य से पुरानी बाजार स्थित आरके हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा जहां कुल 24 यूनिट रक्तदान हुआ। इस मौके पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जेपी दुबे ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में तरह तरह की भ्रांतियां फैली हैं लेकिन यह पूरी तरह सुरक्षित है। कार्यक्रम संयोजक डॉ राहुल वर्मा ने बताया कि 50 किलो से ज्यादा वजन वाला व्यस्क रक्तदान कर सकता है। नियमित रक्तदान से मोटापा, रक्तचाप संबंधित रोगों से निजात मिलती है। नियमित रक्तदाता को कैंसर जैसी बीमारी होने की आशंका कम हो जाती है। सचिव मनोज पाण्डेय ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, अरुण पांडेय, उपाध्यक्ष रविकान्त जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन साहू, डा. जेपी दुबे, दीपक सिंह, नरेन्द्र यादव, अजय यादव, तालुकदार यादव, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, सूबेदार यादव, डॉ हरि प्रकाश, देवेश यादव, अंकित यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।
003

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न