सीएमओ ने कुल पांच विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर – मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने जलालपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोतवालपुर, प्राथमिक विद्यालय हुसेपुर, कंपोजिट विद्यालय शिवपुर सहित कुल पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया।


            समस्त विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी पायी गयी एवं मिड डे मील मेनू के अनुसार बना था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों से भी संवाद किया एवं उन्हें संक्रामक रोगों के बारे में जागरूक किया

। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट दिया जाना है। उक्त के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं तैयारी का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि चिकित्सालय को उक्त सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाए।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां