डॉ विक्रांत भटेजा का मलेशिया में विशेष व्याख्यान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.विक्रांत भटेजा को एशिया पैसिफिक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन, कुआलालंपुर, मलेशिया द्वारा आयोजित डेटा इंजीनियरिंग एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय पर आयोजित पांचवे अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में बतौर आमंत्रित वक्ता के रूप में बुलाया गया

। इस अवसर पर उन्होंने व्याख्यान दिया। डॉ.भटेजा की इस यात्रा से एशिया पैसिफिक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन, कुआलालंपुर, मलेशिया और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के मध्य एक एमओयू करने के बारे में सकारात्मक वार्ता भी हुई।

भविष्य में इस समझौते से दोनों विश्वविद्यालय के छात्रों को एक दूसरी जगह जा कर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अध्ययन और शोध करने का अवसर प्राप्त होगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने डॉ विक्रांत भटेजा को उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दिया।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती