न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के नाथुपुर गांव मे सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

जिसका उदघाटन ग्राम प्रधान सुचिता सिंह तथा एबीएसए अमरेश सिंह ने किया।बालक वर्ग के गोला फेंक प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय नाथुपुर  के शिवम यादव ने प्रथम,जमैथा विद्यालय के मोहम्मद नासिर द्वितीय तथा सुल्तानपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शहनवाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग के डिस्कस थ्रो में नाथुपुर की काजल यादव प्रथम,सुल्तानपुर विद्यालय की गुलबानो ने दूसरा तथा जमैथा की मोनी यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में नाथुपुर के ही छात्र  शिवम ने प्रथम,जमैथा के समीर द्वितीय तथा सुल्तानपुर विद्यालय के फरान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में जमैथा के समीर ने प्रथम,नाथुपुर के धीरज ने दूसरा तथा सुल्तानपुर विद्यालय के प्रभात कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।100 मीटर के बालिका वर्ग में नाथुपुर की अंशिका ने पहला,जमैथा की परी ने दूसरा तथा सुल्तानपुर की ख़ुर्शी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा खो खो प्रतियोगिता,कबड्डी व जूनियर वर्ग की दौड़ आदि प्रतियोगिता भी हुई।जिसमे काफी बच्चों ने हिस्सा लिया।इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों को प्रतियोगिता के आयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, लक्ष्मीशंकर सिंह,पवन सिंह,विनय सिंह,सरिता महेंद्र सिंह,छाया सिंह,गुंजन सिंह,आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अरविन्द सिंह तथा संचालन राममिलन ने किया।

इस मौके पर राधेश्याम यादव,उषा यादव,प्रतिभा सिंह,अतुल कुमार सिंह,भारती सिंह,जगदीश चौहान, अनिल कन्नौजिया आदि शिक्षक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न