बीआरपी में श्रीराम कथा की सफलता के लिए संपर्क अभियान में जुटे कार्यकर्ता

जौनपुर—बी.आर.पी. इण्टर कालेज के मैदान पर सेवा भारती जौनपुर काशी प्रांत के बैनर तले आगामी 10 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की सफलता हेतु घर घर संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल की अध्यक्षता में होटल सिद्धार्थ उपवन के सभागार में श्रीराम कथा की तैयारी की एक समीक्षा बैठक सोमवार की सायंकाल संपन्न हुई। आरएसएस सहित अनुषांगिक संगठन सेवा भारती, राष्ट्र सेविका समिति, विश्व हिंदू परिषद, सहकार भारती, हिंदू भगवा वाहिनी, अतुल्य वेलफेयर, गायत्री परिवार,सखी वेलफेयर, आंगनबाड़ी संघ,आशा कार्यकत्री और अन्य स्वयंसेवी संगठनो के कार्यकर्ता तथा बहनों ने घर घर संपर्क अभियान का विवरण प्रस्तुत किया। श्रीराम कथा से पूर्व 9 नमंबर 2024 को शहर क्षेत्र सहित जिले के 21 ब्लाको की महिलाए कलश यात्रा में शामिल होंगी। श्रीराम कथा के प्रमुख आयोजक समाजसेवी व भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि भव्य पांडाल जर्मन हैंगर सज रहा है।पांडाल के भीतर की कुछ अलग ढंग से व्यवस्था हो रही है।श्रोताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर रचना हो रही है।कलश यात्रा में समूचा जौनपुर नजर आयेगा।विविध प्रकार की मोहक झांकियो का शहरवासी दीदार कर अवश्य आनंदित होंगे ऐसा मेरा प्रयास एवं विश्वास है।जौनपुर को मैं कुछ दे सकूं प्रभु श्रीराम मुझे सामर्थ्य प्रदान करे यही श्रीराम कथा का उद्देश्य है।उम्मीद है जौनपुर का सर्व समाज इस आध्यात्मिक आयोजन की एक मिशाल कायम करने के लिए एक दूसरे से संपर्क करके जनसहयोग को तत्पर है। इस मौके पर प्रेमचंद शुक्ल कुंवर प्रदीप सिंह देवेश गुप्ता डा. अंजना श्रीवास्तव शशि मौर्या विनोद जायसवाल डा. अंजना सिंह स्कंद पटेल संजीव मौर्य उर्वशी सिंह शशि मिश्रा डा. सरला त्रिपाठी ,रेखा त्रिपाठी,,डा. अनीता त्रिपाठी, सुचिता सिंह बिट्टू किन्नर,अभिलाषा सिंह, करुणा मौर्या ,मीना यादव ,ऋचा सिंह , नेहा सिंह, मिलन श्रीवास्तव, माधुरी गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां