निर्ममतापूर्वक की गई अनुराग यादव की हत्या के 01 आरोपी को हत्या मे प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर- वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डा0अजय पाल शर्मा, द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत, अजीत कुमार रजक के निर्देशन में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर राजाराम दिवेदी की सहयोगी टीम द्वारा हत्या के वांछित अभियुक्त 1. लालता यादव पुत्र स्व0 फेरू यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र लगभग 64 वर्ष को 30 अक्टूबर को समय 17.00 बजे आजमगढ बार्डर गोड़हरा पुल के पास से गिरफ्तार कर हतयारोपी लालता यादव की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया।। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
30अक्टूबर को समय 07.15 बजे सुबह ग्राम कबीरूद्दीनपुर मे पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर अनुराग उर्फ छोटू यादव उम्र (17 साल ) पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को अभियुक्त 1. रमेश पुत्र लालता 2.शशांक पुत्र राज कुमार 3. सूरज पुत्र लालमोहन 4. लालता पुत्र स्व0 फेरू 5. लालमोहन पुत्र स्व0 फेरू निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर द्वारा जान से मारने की नियत से एक राय होकर हाथ में तलवार, लाठी डन्डा व अन्य धारदार हथियार से लैस होकर ललकारते हुये अनुराग उर्फ छोटू उपरोक्त का रमेश उपरोक्त द्वारा तलवार से गर्दन काट दिये, जिससे मौके पर ही अनुराग की मृत्यु हो गई थी तथा अभियुक्त राजेश यादव पुत्र लालता यादव द्वारा कहा गया, इसके परिवार का कोई सदस्य बचना नही चाहिए, उक्त घटना के पश्चात वादी मुकदमा रामजस यादव पुत्र लालजी यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 250/2024 धारा 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7CLA Act बनाम उपरोक्त के पंजीकृत कराया गया था ।
नाम पता अभियुक्त-

  1. लालता यादव पुत्र स्व0 फेरू यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
    पंजीकृत अभियोग–
  2. मु0अ0सं0 250/2024 धारा 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7 CLA Act व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
    बरामदगी-
  3. एक तलवार (आलाकत्ल), दो तलवार मय रेक्सीन की म्यान, 01 टांगा, 2 गंडासा, 01 चापड़ मय फाइबर म्यान, 02 हसिया
    गिरफ्तारी करने वाली टीम-
  4. थानाध्यक्ष श्री राजाराम द्विवेदी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
  5. हे0का0 विजय दूबे थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
  6. हे0का0 सुबाष यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
  7. हे0का0 विक्रम रघुवंशी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
  8. का0 पीयूष सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
  9. म0का0 प्रिया सोनकर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां