थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम कबीरुद्दीनपुर में हुई हत्या की घटना से सम्बन्धित वांछित दरोगा को किया गिरफ्तार


जौनपुर-जिला पुलिस प्रमुख डा0अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत, अजीत कुमार रजक के निर्देश के अनुपालन मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 250/2024 धारा 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7 CLA Act थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजेश यादव पुत्र लालता यादव जो कि उ0नि0 के पद पर थाना मवाना जनपद मेरठ मे कार्यरत है पूछताछ हेतु थाना स्थानीय पर बुलवाये गये है, जिनसे पूछताछ किया गया तथा नामित अभियुक्त राजेश यादव के मो0नं0 से घटना से एक दिन पूर्व तथा घटना के बाद कई बार मुकदमा उपरोक्त के नामित अभियुक्तगण से वार्ता का किया जाना पाया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त द्वारा उक्त जघन्य घटना का योजना बनाकर षड़यंत्र रचित करके घटना कारित कराना प्रमाणित हो रहा है। अभियुक्त उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हस्व कायदा, वजाफ्ता पुलिस हिरासत में समय करीब 14.45 बजे दिनांक 02.11.2024 को लिया गया। अभियुक्त राजेश कुमार यादव उपरोक्त का अन्तर्गत धारा 191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7 CLA Act. मे चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है तथा गिरफ्तार अभियुक्त उपनिरीक्षक के पद पर तैनात लोक सेवक है । अतः नियमानुसार गिरफ्तारी की सूचना इनके तैनाती स्थान पर उच्चधिकारी को अलग भेजवायी जा रही है तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित शेष वांछित अभि0गण की तलाश सरगर्मी से की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त –5th
1.राजेश यादव पुत्र लालता यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
सम्बन्धित अभियोग –
1.मु0अ0सं0 250/2024 धारा 191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7 CLA Act थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. थानाध्यक्ष श्री राजाराम द्विवेदी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
  2. हे0का0 विजय दूबे थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
  3. का0 पीयूष सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम