डीएम की अध्यक्षता में मा० कांशीराम शहरी आवास योजना के सम्बन्ध में जनसुनवाई कक्ष में बैठक हुई संपन्न

जौनपुर 06 नवंबर 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मा० कांशीराम शहरी आवास योजना के सम्बन्ध में जनसुनवाई कक्ष में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने वर्ष 2011-12 से निर्माणाधीन कांशीराम आवास के संदर्भ में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता आवास विकास से आवास अपूर्ण होने के कारण के संबंध में जानकारी ली उन्होंने पूछा कि अभी तक निर्माण के लापरवाही किसके स्तर पर हुई है और इस संबंध में अभी तक क्या कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने और रिकवरी के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, एलबीसी राजीव श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम