डीएम की अध्यक्षता मे एसएसपी की उपस्थिति मे छठ पूजा की तैयारीयो को लेकर कई बैठक, जिम्मेदारो को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जौनपुर –जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में छठ पूजा की तैयारियों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।


बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों से तैयारी के संबंध में जानकारी लेते हुए घाटों पर साफ-सफाई ,सिल्ट सफाई, घाटों पर की गई व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी ली। उन्होने घाटों पर चेंजिंग रूम बनाने, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था और बैरिकेडिंग बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों पर कूड़ेदान रखे जाने के निर्देश दिए और इसके साथ ही लोगों से कूड़ेदान का प्रयोग करने की अपील भी की। नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि कि चाईनीज मांझे के बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करें।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस विभाग की तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष बल तैनात किए गए है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निगरानी रखी जा रही है।


इस दौरान छठ पूजा समिति के अध्यक्ष ने अवगत कराया कि सिपाह स्थित अचला देवी घाट का रास्ता कई वर्षो से खराब था, काफी प्रयास के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के कुशल निर्देशन में सड़क का निर्माण हो चुका है, जिससे पूजन के दौरान अब लोगों को कठिनाई नहीं होगी। उन्होने बैठक में जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, ईओ नगर पालिका पूजा समिति के प्रतिनिधि, चेयरमैन, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह