चौकियां धाम में छठ पूजा को लेकर पवित्र कुण्ड एवं घाट की हुई सफाई

Oplus_131072


चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा पूर्व का आयोजन मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुंड में किया जाएगा। पवित्र कुंड की साफ सफाई कार्य नगर पालिका कर्मियों द्वारा किया गया। कुण्ड में चुने का छिड़काव किया गया। कुण्ड में पानी अधिक होने के कारण पम्प लगाकर पानी को कम किया गया जिससे महिलाएं पवित्र कुंड में खड़ी होकर पूजन कर सके। वहीं व्रती महिलाओं ने घाट की सीढ़ियों पर पूजन के लिए मिट्टी से बेदी बनाई। चौकियां धाम की छठ पूजा की मुख्य आयोजिका लालमनि मालिन ने बताया कि इस बार छठ पूजा पर्व वृहस्पतिवार की सायं सैकड़ों महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देगी। शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। छठ पूजन के बारे में बताया कि छठ पर्व सूर्योपासना का अमोघ अनुष्ठान है जिससे समस्त रोग, शोक, संकट और शत्रु नष्ट होते हैं तथा संतान की प्राप्ति कर मनोवांछित फल से कल्याण होता है। छठ पूजा का उल्लेख कई पुराणों में मिलता है। मान्यता है कि माता सीता ने भी छठ का व्रत रखा था। इसके अलावा महाभारत काल में द्रौपदी ने भी छठ पूजा की थी। छठ पूजा में सभी प्रकार की ऊर्जा और जीवन के स्रोत के रूप में सूर्य का सम्मान किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य की ऊर्जा बीमारियों को ठीक करने, सुख, समृद्धि लाने और कल्याण करने में मदद करती है। छठ पूजन के दौरान श्रद्धालु स्वास्थ्य, समृद्धि और आनन्द के लिये आशीर्वाद मांगने के लिए सूर्य को अर्घ्य देते हुए और छठी मैया की पूजा करते हैं।

  • Related Posts

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य जौनपुर, 17 अप्रैल 2026 (सू०वि०)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के. सिंह ने बताया…

    Continue reading
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    जौनपुर– जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007, उ०प्र० नियमावली 2014 एवं उ०प्र०…

    Continue reading

    You Missed

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    मेडिकल कालेज, जौनपुर में छात्रों का शैक्षणिक कलाकृतियों एवं प्रतिरूप निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित