शिव केवल नाम के नहीं, अपितु काम के भी गुरू हैं: दीदी बरखा आनन्द


वैश्विक शिव शिष्य परिवार ने किया विराट शिव गुरू महोत्सव
जौनपुर।
शिव केवल नाम के नहीं, अपितु काम के भी गुरू हैं। शिव के औढ़रदानी स्वरूप से धन, धान्य, सन्तान, सम्पदा आदि प्राप्त करने का व्यापक प्रचलन है तो उनके गुरू स्वरूप से ज्ञान भी क्यों नहीं प्राप्त किया जाय? किसी सम्पत्ति या सम्पदा का उपयोग ज्ञान के अभाव में घातक हो सकता है। उक्त विचार दीदी बरखा आनन्द ने नगर के कुत्तूपुर क्षेत्र में आयोजित विराट शिव गुरू महोत्सव में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किया। यह आयोजन सोमवार को वैश्विक शिव शिष्य परिवार द्वारा हुआ जहां हजारों की संख्या में महिला, पुरूष, युवा, वृद्ध आदि मौजूद रहे।
शिव शिष्य साहब हरीन्द्रानन्द जी के संदेश को लेकर जौनपुर में आयोजित महोत्सव को लेकर आयीं दीदी बरखा आनन्द ने कहा कि शिव का शिष्य होने में मात्र 3 सूत्र ही सहायक हैं। पहला सूत्र— अपने गुरू शिव से मन ही मन यह कहें कि ‘हे शिव, आप मेरे गुरू हैं, मैं आपका शिष्य हूं, मुझ शिष्य पर दया कर दीजिये। दूसरा सूत्र— सबको सुनाना और समझना है कि शिव गुरू हैं, ताकि दूसरे लोग भी शिव को अपना गुरू बनायें। तीसरा सूत्र— अपने गुरू शिव को मन ही मन प्रणाम करना है। इच्छा हो तो ‘नम: शिवाय’ मंत्र से प्रणाम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त 3 सूत्रों के अलावा किसी भी अंधविश्वास या आडम्बर का कोई स्थान बिल्कुल नहीं है। इसके पहले स्थानीय शिव भक्तों द्वारा शिवनाम संकीर्तन किया गया जिसके बाद हरी लाल प्रजापति ने आगतों का स्वागत किया। तत्पश्चात् सुभाष चन्द ने महोत्सव का उद्देश्य बताया जिसके बाद शिव भक्तों ने भजन किया। साथ ही बक्सर से आये मंगल सिंह ने मानव जीवन में गुरू की आवश्यकता पर चर्चा किया जिसके बाद रांची से आये शिव कुमार विश्वकर्मा ने शिव शिष्यता के 3 सूत्र पर चर्चा किया। इसी क्रम में सहरसा से आये परमेश्वर राय ने शिव का गुरू पद एवं उनकी शिष्यता के बारे में बताया जिसके बाद शिव भक्तों ने भजन किया तो रांची से आये सोमेन्द्र झा ने गुरू, सद्गुरू एवं जगतगुरू पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर तमाम हजारों पुरूष, महिला, युवा, वृद्ध आदि उपस्थित रहे। अन्त में दिलीप सोनकर ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न