अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर डीएम ने दिये निर्देश


जौनपुर- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने अभियोजन से सम्बन्धित मामलों, सामान्यवाद तथा राजस्व से सम्बन्धित वादों की समीक्षा किया। डिस्पोज्ड मामले सहित पुराने मामलों के पेंडेंसी, न्यायालय में निर्णित एवं विचाराधीन मुकदमों से सम्बन्धित मुकदमों की स्थिति की समीक्षा करते निर्देशित किया किया कि जितने भी पुराने मामले हैं, उन्हें प्राथमिकता पर रखकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आरसी वसूली, रिकवरी की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये। खुले मसाला बेचने वालों पर कृत कार्यवाही के संदर्भ में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देश दिया कि अभियान चलाकर खुले मसाला और मिलावटी मसाला बेचने वालों पर कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, विधि पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान