बेखौफ बदमाशो ने छात्र को मारी गोली,लहूलुहान स्थिति मे उपचार जारी, एस पी ने बदमाशो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की 03 चुनिन्दा टीमे की गठित, इलाके मे दहशत का माहौल–

जौनपुर – जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के श्री गणेश राय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय डोभी के मुख्य गेट पर आज प्रातः बेखौफ बदमाशो ने छात्र को गोली मार दी है,जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। महाविद्यालय का आदर्श सिह नामक छात्र प्री बोर्ड का पेपर देकर जैसे ही कालेज गेट के बाहर निकला, वैसे ही कॉलेज के गेट के साइकिल स्टैंड के पास पहले से ही घात लगाए बाइक सवार बेखौफ बदमाशो ने लक्ष्य साधकर उस पर फायरिंग कर दी जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया,जिसे तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया,जहा उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

दिनदहाड़े अप्रत्याशित तरीके से फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र मे दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। फिलहाल पुलिस बदमाशो की सरगर्मी से तलाश मे जुट गई है। फिलहाल थानाध्यक्ष चंदवक से सीएनजी नम्बर पर हुई वार्ता के मुताबिक वाक्षित बदमाशो की तलाश जारी है,लेकिन अभी कोई उपलब्धि नही मिल पाई है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह