पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक अधिकारीगण अवश्य करें जनसुनवाई- जिलाधिकारी


जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में भदोही- जौनपुर- अकबरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के प्रगति के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा भदोही- जौनपुर- अकबरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में आने वाले सभी अवरोध 20 फरवरी 2025 तक समाप्त करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाएं अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है वहां पर ,,कार्य प्रगति पर है ,,के सांकेतिक बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क सुरक्षा के सभी मानक शत- प्रतिशत पूर्ण कराए जाए। जिलाधिकारी के द्वारा लेखपालों से हाइवे से संबंधित पत्रावलियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, मुआवजे के अध्ययन की स्थिति जानकारी प्राप्त करते हुए सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया की व्यक्तिगत रुचि लेते हुए अवरोध समाप्त कराए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और राजस्व के अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक अपने कार्यक्षेत्र के मुख्यालय पर रहकर जनसुनवाई करें अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार गण , अधि.अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड वाराणसी मृत्युंजय सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां