प्रमुख प्रतिनिधि गिरफ्तार, कर्मचारियों ने वापस लिया कार्य बहिष्कार

जौनपुर – विकासखंड सोंधी में एडीओ आईएसबी के साथ प्रमुखपति द्वारा की गयी मारपीट एवं दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को विकास भवन जौनपुर परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ० प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ सहित जनपद के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के हजारों कर्मचारियों, अधिकारियों ने प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी के लिए कार्यालय से बाहर निकलकर सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया।

जिले के कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार शुरू करते ही जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि तथाकथित आरोपी प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा चालान हेतु पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश करने हेतु भेज दिया गया है। अभियुक्त के गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त होते ही सामूहिक रूप से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तत्काल कार्य बहिष्कार के स्थगन की घोषणा करते हुए प्रकरण में जिला प्रशासन के सहयोग एवं त्वरित कार्यवाही हेतु आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में हिंसा एवम् अमर्यादित आचरण के लिए कोई स्थान नहीं है जनपद के समस्त कर्मचारियों को सुरक्षा हेतु शासन प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।


इस अवसर पर राजीव रोशन, सुजीत कुमार सिंह, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ फूलचंद्र कन्नौजिया, रामकृष्ण पाल, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, विजय भान यादव, देवेश यादव, ब्रह्मजीत सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्र, दुर्गेश तिवारी, सतीश सिंह, निज़ामुद्दीन,संजय चौधरी, अमर बहादुर यादव, शिवकुमार यादव, तेज़बहादुर राना आदि हजारों कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्य बहिष्कार आंदोलन का संचालन प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शैलेन्द्र विक्रम सिंह माझिल द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां