दबंग ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी नही हुई तो 04 फरवरी से ठप हो जायेगा विकास कार्य !


जिले के सभी कर्मचारी संगठनो ने पुलिस प्रशासन को दी चेतावनी ? आज 03 फरवरी की रात तक दबंग प्रमुख प्रतिनिधि की नही हुई गिरफ्तारी तो सभी संगठन कार्य बहिष्कार कर चले जाएगे हड़ताल पर
जौनपुर। शाहगंज ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि की यदि तीन फरवरी की रात तक गिरफ्तारी नही हुई तो मंगलवार से जिले का विकास कार्य ठप हो जायेगा।

यह ऐलान विकास विभाग से जुड़े सभी संगठनों ने किया है। दर असल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पर ब्लाक के अधिकारी के साथ जमकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। यह मामला सामने आने के बाद कर्मचारी में आक्रोश व्याप्त हो गया है। करीब एक दर्जन कर्मचारी संगठनों ने एक आपातकालीन बैठक करके यह निर्णय लिया है।


बैठक में कर्मचारी नेताओं बताया कि शाहगंज मे सहायक विकास अधिकारी(आई0एस0बी0) संजय कुमार श्रीवास्तव को क्षेत्र प्रमुख शाहगंज के तथा कथित प्रतिनिधि अजय कुमार सिह द्वारा भद्दी-भद्दी गालिया देकर अत्यधिक मारा-पीटा गया। इस घटना के विरोध मे एक आपातकालीन बैठक जनपद के समस्त संगठनो की आहूत की गयी, जिसमे प्रमुख रूप से खण्ड विकास अधिकारी संगठन, ग्राम विकास अधिकारी संगठन, ग्राम्य विकास मिनिस्टिरियल एसोसिएशन, ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायतसंगठन, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संगठन, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता संगठन, सहायक विकास अधिकारी कृषि संगठन, उ0प्र0 मनरेगा कर्मचारी महासंघ, मनरेगा ए0पी0ओ0 संघ, मनरेगा तकनीकी सहायक संघ, मनरेगा लेखा सहायक संघ, मनरेगा कम्प्यूटर आपरेटर संघ, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं राज्य कर्मचारी महासंघ सम्मिलितरहा।बैठक मे सर्वसम्मत से निम्नवत निर्णय लिया गया कि तीन फरवरी की रात तक यदि प्रमुख प्रतिनिधि शाहगंज की गिरफ्तारी नही होती है तो दिनांक 04.02.2025ठप मंगलवार से समस्त विभाग, समस्त विकास खण्ड एवं विकास भवन सम्पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कारकर बंद करा दिया जाएगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां