डीएम व सीडीओ ने महाकुम्भ यात्रियों को दिया खाद्य सामग्री


जौनपुर। महाकुम्भ-2025 के माघी पूर्णिमा स्नान के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के साथ मछलीशहर रोडवेज परिसर में प्रयागराज महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क बिस्कुट, पेयजल, फल, सूक्ष्म जलपान, मिष्ठान आदि का वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुये कहा कि हर्ष का विषय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में दिव्य भव्य महाकुम्भ-2025 का आयोजन किया गया है। जनपद में जितने भी श्रद्धालु अन्य जनपदों/प्रान्तो से आ रहे हैं, उन्हें सम्मान के साथ सुगमतापूवर्क यातायात, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा तथा शासन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जनपद के शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर सहित समस्त बस स्टेशनों पर निःशुल्क बिस्कुट, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था की गयी। साथ ही कहा कि हमारा प्रयास है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। जिलाधिकारी ने समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह सहित अन्य समाजसेवी संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सुक्ष्म जलपान की व्यवस्था किए जाने पर सराहना किया। इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, ईशिता किशोर, एआरएम रोडवेज ममता दूबे, ई0ओ0, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां