कम्पोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया सामान


धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुआ गांव के कम्पोजिट विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। चोरी की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुआ गांव के कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा देवी मंगलवार को सुबह जब विद्यालय पहुंची तो उन्होंने देखा कि विद्यालय के स्टोर रूम के कमरे का ताला टूटा हुआ है। प्रधानाध्यापिका जब अंदर जाकर देखी तो उसमें रखा 1 रेडियो, दो दरी, 5 फाइबर की कुर्सी, 6 बाल्टी, 1 स्पीकर साउण्ड, बच्चों के लिए स्पोर्ट्स कीट में 6 बैट, 3 कैरम बोर्ड, 3 चेस, 7 बाल टेनिस, 12 रबड़ के बाल, 3 बॉल पम्प, 6 फुटबॉल और चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। प्रधानाध्यापिका ने थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर चोरी की सूचना दिया। साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर को भी अवगत कराया जिस पर पुलिस विद्यालय पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां