स्वच्छ भारत अभियान के तहत सीआरओ ने ईओ व डीपीएम के साथ किया बैठक

जौनपुर – सीआरओ अजय कुमार अम्बष्ट ने मंगलवार को नगर पालिका के ईओ एवं डीपीएम के साथ स्वच्छ भारत मिशन अभियान के संदर्भ में बैठक किया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


सी आर ओ अजय कुमार अम्बष्ट ने मंगलवार को नगर पालिका के ईओ पवन कुमार एवं डीपीएम खुशबू यादव के साथ बैठक किया। बैठक में सी आर ओ ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के संदर्भ में नगर पालिका के प्रत्येक वार्डो में करवाए जाने वाले साफ- सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं पॉलीथिन जब्त अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीआरओ ने ईओ नगर पालिका एवं डीपीएम को निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बेहतर कार्य और वार्डो में साफ- सफाई करने वाले निकायों को रैंकिंग दी जाती है, ऐसी स्थिति में जौनपुर नगर पालिका द्वारा प्रत्येक वार्डों में इतने बेहतर ढंग से साफ- सफाई, कूड़ा निस्तारण, पॉलिथीन जब्त अभियान रोस्टर के द्वारा किया जाए जिससे जनपद को भी स्वच्छ भारत मिशन में प्रदेश में बेहतर रैंकिंग प्राप्त हो।

उन्होंने मच्छर जनित रोगों से बचने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर तथा धार्मिक स्थलों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करवाने तथा टीम बनाकर पॉलीथिन जब्त अभियान चलाने के लिए निर्देश दिया।


बैठक के बारे में पूछे जाने पर सी आर ओ अजय कुमार अम्बष्ठ ने बताया कि भारत मिशन के अंतर्गत बैठक किया गया और इस बैठक में मौजूद ईओ एवं डीपीएम को वार्डो में रोस्टर के द्वारा साफ- सफाई, कूड़ा निस्तारण व पॉलीथिन अभियान चलाने के लिए निर्देश दिया गया। जिससे जनपद भी प्रदेश स्तरीय रैंक में बेहतर रैंक प्राप्त कर सके।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां