गलत खान पान के कारण एनीमिया की बीमारी आजकल है आम – डॉ0 जयेश

जौनपुर, 13 फरवरी — विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस पर इंडियन अकैडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आई ए पी) की जौनपुर शाखा द्वारा माँ दुर्गा जी विद्यालय, सिद्दीकपुर में छात्रों एवं अभिभावकों को एनीमिया के प्रति जागरूक करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति जिले के सभी ख्यातिलब्ध पीडियाट्रिक्स डॉक्टरों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात माँ सरस्वती की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आई ए पी जौनपुर की अध्यक्ष डॉ सरोज यादव ने जागरूकता कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की तथा भारत में वर्तमान में एनीमिया की स्थिति के बारे में बताया। आई ए पी जौनपुर के सचिव डॉ जयेश सिंह नें बच्चों को एनीमिया के रोकथाम एवं उपचार के बारे में विस्तार से समझाया।

डॉ गुंजन पटेल ने बच्चों को एनीमिया से बचने के लिए हरि पत्तेदार सब्जियों व पौष्टिक आहार लेने के जिनसे खून की कमी को हम दूर कर सके के बारे मे विस्तार बताया। डॉ राजेश कुमार ने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। तथा डॉ डी के यादव ने समय समय पर अपने हीमोग्लोबिन की जाँच करवाकर खून की कमी होने पर आयरन सप्लीमेंट लेने की सलाह दी। अंत में डॉ सरोज ने सभी को हर हाल में अपना हीमोग्लोबिन कम से कम 12 लेवल रखने की हिदायत भी दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने सभी चिकित्सकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में आई ए पी जौनपुर शाखा के सभी वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ साथ विद्यालय के निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य अशोक सिंह, शिक्षकगण, अभिभावक व छात्र-छात्राएँ उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां