डीएम ने कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवराई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के द्वारा कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवराई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
         निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से कठिन शब्द लिखवाया। उन्होंने 16 बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई। जनपद स्तर पर आयोजित श्रुतलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी साक्षी गौतम को शाल, बुके और 501 रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया।


         जिलाधिकारी ने एमडीएम के तहत दिए जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रुप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अध्यापकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में समय से उपस्थित होकर बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए उनमें बिस्कुट भी वितरित किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कराये जाने के निर्देश दिये।  


        इस अवसर पर उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार, तहसीलदार, प्रधानाध्यापक विकास सिंह, सहायक अध्यापक कमलेश कुमार पटेल, सहायक अध्यापिका मनोरमा शैलेंद्र पटेल, प्रशस्ति सिंह, सुनीता, चंदा, अनुदेशक ध्रुव कुमार, सतीश कुमार, पुष्पा, शिक्षामित्र विनय, राम जी, दिनेश पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न