डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड तथा विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

जौनपुर 19 फरवरी, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड तथा विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।


जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, जल जीवन मिशन, पर्यटन विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं की प्रगति के संदर्भ में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लगातार 03 महीने से जिनकी रैंकिंग खराब है उनका स्पष्टीकरण लिया जाए। बैठक में एक्सईएन विद्युत के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। नए सड़कों का निर्माण, सड़कों के अनुरक्षण, 15वे वित्त आयोग, में खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित फीडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी अधिकारीगण पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा स्वयं करें।


इसके पश्चात कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल, यूपीसीएलडीएफ, आवास विकास परिषद, राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य से रनिगं ट्रैक,आईटीआई कालेज, मेडिकल कालेज, सिचाई विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं, सेतु निगम के अर्न्तगत चल रही परियोजनाओं, जल जीवन मिशन के अर्न्तगत सीवरेज कार्यो आदि की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार यादव, डीएफओ प्रवीण खरे, ए.सी.एम.ओ डॉ0 राजीव यादव,, डी.सी. एनआरएलएम, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, पर्यटन सूचना अधिकारी, अपल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां