यूपी बोर्ड परीक्षा प्रभावित करने वाले भेजे जायेगे जेल: डीएम

जौनपुर— जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के सम्बन्ध में बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च के मध्य में दो पालियों में प्रथम पाली समय-प्रातः 8ः30 बजे से 11.45 बजे तक, द्वितीय पाली सायं 2.00 बजे से 5.15 बजे तक की अवधि में आयोजित होगी। कक्षा-10 में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 74938, कक्षा-12 में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 80164, कुल परीक्षार्थियों की संख्या 155102 है। कुल 218 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट 06, सेक्टर मजिस्ट्रेट 23 एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट 218 तैनात किये गये हैं। जनपद में सवेंदनशील 24 तथा अतिसंवेदनशील 13 परीक्षा केन्द्र है। परीक्षा कन्ट्रोल रूम का गठन कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, में किया गया है। परीक्षा केन्द्रो के निरीक्षण के लिए 06 सचल दस्ते बनाए गये है। निर्देश दिया है कि परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करायी जाए और परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वाले तथा कराने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान भ्रम फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में परिवहन, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। परीक्षा केन्द्र के आस पास साफ-सफाई कराना सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केन्द्र के पास फोटोकापी की दुकाने संचालित नही की जाएंगी। परीक्षा में लगे सभी लोगो के पहचान पत्र जारी करने के भी निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने निर्देश दिया कि नकलविहिन परीक्षा सम्पन्न करायी जाएगी। जिसके लिए जनपद की एलआईयू, उड़नदस्ता विडियो सर्विलांस टीम के साथ अन्य ऐजेन्सिया भी सक्रिय रहेंगी। उन्होंने सभी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अधीनस्थों के स्तर से गड़बडी होने पर भी क्रेन्द्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी इसके लिए अपने अपने अधीनस्थो को भी शासन के मंशा से अवगत करा दें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक शहर अरविन्द वर्मा, केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न