जनपदीय रिसोर्स पर्सन’ के लिये रोजगार का सुनहरा अवसर


जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की भागीदारी में मौजूदा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के उन्नयन के लिए वित्तीय तकनीकी एवं कारोबार सहायता देने के लिए पीएम एफएमई प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना संचालित है। इसमें लाभार्थियों को हैंडहोल्डिंग सपोर्ट प्रदान करने के लिए जनपदीय रिसोर्स पर्सन को सूचीबद्ध करने का प्रावधान है। रिसोर्स पर्सन हेतु पात्र व्यक्ति जो स्नातक एवं अनुभवी व इंश्योरेंस एजेन्ट, रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भी पात्र होंगे, रिसोर्स पर्सन, एकल उद्योगों एंव समूहों को डी.पी.आर. तैयार करने, बैंक से ऋण लेने, एफएसएसएआई के खाद्य मानकों, उद्योग आधार, जीएसटी आदि सहित आवश्यक पंजीकरण एवं लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता जैसी हैंड- होल्डिंग सेवायें प्रदान करेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन को रू० 20000 प्रति बैंक ऋण की स्वीकृति पर 50 प्रतिशत, शेष 50 प्रतिशत का भुगतान उद्योग को जीएसटी एवं उद्योग आधार पंजीकरण प्राप्त होने तथा एफएसएसएआई मानकों के अनुपालन, परियोजना के इम्प्लीमेंटेशन तथा ट्रेनिंग प्रदान करने के पश्चात् उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग लखनऊ से किया जाएगा। विस्तृत जानकारी पोर्टल से की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मो.नं., ई-मेल, आई०डी० शैक्षिक योग्यता व अनुभव, पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ सहित कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी पॉलीटेक्निक चौराहा कृषि भवन परिसर में 19 से 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न