प्रबन्धक व अभियन्ता पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त


जौनपुर। नगर के कुत्तूपुर रेलवे क्रासिंग के समीप अज्ञात लोगों ने मॉन्टी कर्लो कम्पनी के प्रबंधक व अभियंता पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि दोनों अधिकारी बाल—बाल बच गये लेकिन हमलावरों ने ईंट—पत्थर से वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रबन्धक ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध नगर के लाइन बाजार थाने में लिखित तहरीर देने के साथ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग किया है। बता दें कि जनपद में उक्त कम्पनी द्वारा गत 2 साल से विद्युत सम्बन्धित कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि कम्पनी के प्रबन्धक जसवीर सिंह अपने अभियन्ता के साथ बोलेरो से शाहगंज स्थित साइट से कार्यालय लौट रहे थे।कुत्तूपुर रेल्वे क्रासिंग के पास जैसे पहुंचे कि अज्ञात लोगों ने चारों तरफ से हमला बोल दिया। हमलावर वाहन पर ईंट—पत्थर फेंकने लगे। हमले में अधिकारी तो किसी तरह बच गये लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। प्रबन्धक ने बताया कि हमलावरों ने क्यो, हमला किया, कारण पता नहीं है। फिलहाल यह जांच का विषय है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां