सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर, और दवाओं के स्टाक रजिस्टर को देखा। दंत चिकित्सक डॉ. सर्वजीत अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। ओपीडी कक्ष के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डॉ. अनुपम के द्वारा ओपीडी देखी जा रही थी, डॉ0 अनुपम ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनके द्वारा कुल 84 मरीज अब तक देखे जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने उनसे पूछा कि वर्तमान समय में किस तरह के मरीज अधिक संख्या में आ रहे है ,जिस पर डॉ अनुपम ने बताया कि इस समय बुखार, कफ और फंगल इन्फेक्शन के मरीज अधिक की संख्या में आ रहे है।


जिलाधिकारी के द्वारा दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध मिली। उन्होंने एक्स-रे कराने आई मरीज दिव्या और डिलीवरी के लिए आई पूनम से सीएचसी में इलाज के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लेबर वार्ड में स्टाफ नर्स आकांक्षा से पूछा कि इस महीने कितनी डिलीवरी हुई है जिस पर उन्होंने बताया कि कल 24 डिलीवरी स्वास्थ्य केंद्र पर कराई गई है। जिलाधिकारी ने सभी को निर्देश दिया कि समय से स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित होकर मरीजों का अच्छे से ईलाज किया जाए।

आशा कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए उनके कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आशा कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करें।

उन्होंने निर्देश दिए सभी लोग ईमानदारी से कार्य करते हुए सौपे गये दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मरीजों के बेडशीट समय से बदल दिये जाये और स्वास्थ्य केन्द्र पर सफाई होती रहे।


इस अवसर पर फार्मासिस्ट बृजेश, स्टाफ नर्स सीमा एक्स रे टेक्निशियन सविता, वार्ड बाय विनय और अनिल लैब टेक्नीशियन विकास सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न