युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान



सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी 23 वर्षीया महिला ने गुरुवार की रात को फाँसी लगाकर अपनी जान दे दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी हमीद की पुत्री आसिया रात को 8 बजे घर के कमरे में जाकर पंखे के हूक से ओढ़नी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। रात में आसिया का भाई घर गया। वह आसिया को देखा वह नहीं दिखी। तब वह कमरे में जाकर दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा नहीं खुला तो वह रोशन दान से अंदर देखा। वहां आसिया फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञात हो कि आसिया की लगभग दो वर्ष पहले शादी मडियाहूं के बारी गांव में हुई थी। ससुराल के लोग आसिया को शादी के कुछ दिन बाद ही मायके भेज दिए थे। वे लोग आसिया को ससुराल नही ले जा रहे थे। आसिया के पिता ने ससुराल वालों के विदाई करवाने के लिए मुकदमा भी किया था।

  • Related Posts

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    जौनपुर- जिले के बरसठी ब्लॉक के सरसरा गांव में बुधवार को धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय गौरव का एक नया अध्याय शुरू हुआ, जब शिव…

    Continue reading
    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूट रही है भाजपा सरकार- डा. प्रमोद कुमार सिंह जौनपुर – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जनता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    रोटरी क्लब ने विश्व पृथ्वी दिवस पर निकली जागरूकता रैली

    पति ने पत्नी के बीच लबे रोड हुई मारपीट में पत्नी को आयी चोट

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन