लीनेस क्लब ने मातृ शक्ति का किया सम्मान


महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रतीक है महिला दिवस
जौनपुर। लीनेस क्लब जौनपुर द्वारा महिला दिवस को दृष्टिगत रखते हुये महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए “मातृ शक्ति सम्मान समारोह” हुआ जहां मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ शुभा सिंह अध्यक्ष आईएमए ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारम्भ किया।
विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं डॉ सुलोचना सिंह, डॉ गीता यादव, डा अंजना सिंह, डा लक्ष्मी सिंह व डा शुभा सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह् प्रदान करके सम्मानित किया गया। लीनेस क्लब अध्यक्ष ज्योति कपूर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है।
मुख्य अतिथि डा लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रतीक है। आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, फिर भी वे कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। डा. शुभा सिंह ने कहा कि आज जहां महिलाएं सशक्त हुई हैं, वहीं खुद को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर निर्भीक होकर विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ममता उपाध्याय ने कहा कि समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो जायं। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मिदहत फात्मा, डा. प्रिया सिंह, डा. आकांक्षा व मिनहाज़ शेख ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर सचिव पूजा त्रिपाठी, स्वाती मेहरोत्रा, पूर्व चेयरमैन माया टंडन, शर्मिला सिन्हा, गीता गुप्ता, रविन्द्र कालरा, ममता सिंह, कविता वर्मा, जयश्री, पूनम सिंह, शशि श्रीवास्तव, शीला सिंह, मंजू सिंह, आशा तिवारी, उर्मिला सिंह, नीता अग्रवाल, पुष्पा श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहीं।
005

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां